Best Baby Diapers | घर पर Baby Diapers/Nappy बनाने का बहुत आसान तरीका

Spread the love

Baby Diapers-बच्चो के जरुरत से जुडी  हर बात का विशेष ध्यान रखा जाता है | सभी माता पिता अपने बच्चो को बहुत लाड प्यार से पालन पोषण करते है | बच्चो के स्वस्थ , खाने पीने और कपड़ो का विशेषतौर पर ध्यान रखा जाता है |

1 साल तक के नवजात शिशु  बार बार पेशाब करते  है और मलत्याग ( Urine & Stools ) करते रहते है और हर बार इनको पानी से धुलाना भी मुश्किल होता है खास तोर पर सर्दियों के मौसम में , अन्यथा बच्चे बीमार पड़ सकते है  इसके लिए बेबी डिपर बच्चो को पहनाया  जाता है|

Baby Diapers | घर पर Baby Diapers/Nappy बनाने का तरीका
Baby Diapers | घर पर Baby Diapers/Nappy बनाने का तरीका

बेबी डायपर क्या होता है और इसका क्या उपयोग है ? What is a “Baby Diaper”?

यह छोटे बच्चो को पहनाया जाता है ताकि ये शिशुओं के बार बार करने वाले पेशाब ( Urine & Stools ) को सोख सके और बार बार बच्चे का कपडा नहीं बदलना पड़े | इसे “शिशु की चड्डी” भी कह सकते है |

इसको बनाए में  कॉटन  लिनिन या वोवन ( Cotton Linen & Woven ) का उपयोग किया जाता है |

कई बार मायें ( Mothers ) अपने काम में व्यस्त हो जाती है और बच्चा सुसु करके गीले में रहता है तो बीमार होने का खतरा रहता है इसलिए  बेबी डायपर का उपयोग  किया जाता है | 

अगर आप बच्चे के साथ घर से कही बाहर जा रहे है या ट्रेवल कर रहे है तो बच्चे के लिए  बेबी डायपर की बहुत जरुरत होती है | बेबी डायपर Disposable होते है ये पानी के साथ नमी को भी सोख लेते है इनको उपयोग करने के बाद फेक ( Use And Throw ) दिया जाता है |

Diaper को  कितने घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है? | How many hours a diaper can be used?

बच्चो के लिए  उपयोग किये जाने वाले डायपर का उपयोग भी एक एक सिमित समय के लिए किया जा सकता है यह निर्भर करता  है की बच्चा कितनी बार सुसु पोटी कर रहा है सुसु( Urine & Stools ) के सोखने के बाद यह भारी भी होता जाता है और अपनी एक तय सीमा के बाद ये सुसु को सोख भी नहीं पाता इसलिए  इसको बदलना पड़ता है |

नवजात शिशु के लिए एक दिन में कितने डायपर की जरुरत होती है ? | How many diapers will a newborn use per day?

आमतौर पर बच्चे  के 4 से 5 बार पेशाब करने के बाद डायपर को बदलना पड़ता है और एक दिन में लगभग 10 से 12 डायपर का उपयोग किया जाता है |

रात के समय शिशु ज्यादा सुसु करता है तो डायपर भी बार बार बदलना पड़ता है नवजात शिशु को दस्त भी ज्यादा रहते है तो डायपर की अधिक जरुरत रहती है |

सर्दी या बरसात के मौसम में भी डायपर ज्यादा बदलने पड़ते है |

Related Post-  बच्चो के लिए तकिया  लगाना कितन खतरनाक हो सकता है|

आपके बेबी के लिये अच्छा डायपर कोनसा होगा? | Which is the best diaper for newborn baby?

डायपर कई तरह के हो सकते है लेकिन आपके बेबी के लिये अच्छा डायपर कोनसा है?, आपको उसकी गुणवता भी जांचनी होगी| आपको एक अच्छी गुणवता वाला डायपर ही अपने बच्चे के लिये लेना चाहिए अन्यथा ये आपके बच्चे के लिये नुकसानदायक हो सकता है| यंहा अच्छी गुणवता का मतलब है की डायपर में उपयोग होने वाला मेटेरिअल अच्छा क्वालिटी का होना चाहिए |

कोनसी साइज का Baby Diaper  चाहिए | Diapers Size Chart

Baby डायपर साइज में भी अलग अलग होते है ये बचे की उम्र और वजन के अनुसार होते है –

S.No Diaper Size Weight
1 Newborn Baby Up to 10 Ibs

( Up to 4 Kg)

2 Size 1 8 To 14 Ibs

(4-6 Kg)

 

3 Size 2

( S-Size )

12-18 Ibs

( 5-8Kg)

4 Size 3

( M-Size )

19-28 Ibs

( 7 To 13 Kg )

5 Size 4

( L-Size )

22 to 37 Ibs

9-14Kg

6 Size 5

( XL- Size )

27 Ibs & Over

12-17Kg

7 Size 6

( XXL- Size )

35 Ibs & Over

15-25Kg

8 Size 7

( XXXL- Size )

41 Ibs & Over

18-35 kg

 

कुछ ऐसी कम्पनिया है जो अच्छी गुणवत्ता के Baby Diaper बनाने  के लिए प्रसिद्ध है जैसे –

  • Mamy Poko Pants– यह कंपनी डायपर ( Diapers For Baby ) और Wipes जैसे प्रोडक्ट बहुत अच्छी क्वालिटी के बनाती है | इसके उत्पाद जापानी टेक्नोलॉजी पर आधारित है इस कंपनी के Diapers बच्चे के उम्र और वजन के अनुसार अलग साइज के होते है ये बहुत मुलायम होते है और  एक पेन्ट की तरह बने होते है जिससे बच्चे को आसानी से पहना सकते है |
  • Pampers- यह कंपनी भी Diapers, Pants & Wipes जैसे प्रोडक्ट बहुत अच्छ क्वालिटी के बनाती है इस कंपनी के डायपर  बहुत मुलायम ( Soft ) होते है बच्चे की त्वचा को सूखा ( Dry )  और सुरक्षित रखते है |
  • HUGGIES- ये भी बेबी केयर प्रोडक्ट्स के लिए मशहूर कमपनी है | ये Diaper बनाने में  ओरगनिक कॉटन का उपयोग करते है | डायपर सॉफ्ट और अच्छी क्वालिटी के होते है |

 घर पर Baby Diapers/Nappy बनाने का तरीका | Handmade fabric diaper for newborn baby | Cloth Diaper/Nappy

बच्चे के डायपर पर बहुत अधिक पैसा खर्च होता है मध्यमवर्गीय लोगो के लिए ये खर्चे उठाना बहुत  मुश्किल होता है | आप चाहे तो ये पैसा बचा भी सकते है आप अपने घर पर बच्चे के लिए Nappy तैयार कर सकते है |

Diaper बनाने के लिए आप घर पर पुराने रखे कपड़ो  भी काम में ले  सकते है  इसके अलावा एक सॉफ्ट  प्लास्टिक आपको चाहिए | आप कोई भी डायपर लीजिये और उसके अनुसार लम्बाई चौड़ाई का कपडा काट ले | कपडे की दो परत के बीच में प्लास्टिक  लगाकर चड्डी के तरह सिलाई कर ले |

 

 

Leave a Comment