E Rickshaw Price 2024 – बैटरी रिक्शे पर सब्सिडी, बैटरी की गारंटी

Spread the love

E Rickshaw Price: भारत में EV ( Electric Vehicle )  की क्रांति सी आ गई है| महानगर हो या छोटे शहर की रोड, हर जगह आपको  E Rikshaw दौड़ते नजर आएंगे  | यु तो और भी Electric Vehicles जैसे इलेक्ट्रिक बस , ट्व व्हीलर्स , इलेक्ट्रिक कारे सड़को पर दौड़ रहे है लेकिन E rikshaw आपको बहुत अधिक देखने को मिलेंगे |

जैसे जैसे E Rikshaw की मांग बढ़ रही है Electronic Rickshaw Manufacturers की संख्या भी लगातार  बढ़ रही है |

लोग  कम दुरी की यात्रा  के लिए अब बसों के बजाय E Rikshaw में बैठकर यात्रा करना ज्यादा  पसंद कर रहे है |

सड़को पर धिक उपलब्धता एवं किराया भी कम होने की वजह से लोग इनमे बैठकर यात्रा  करना ज्यादा पसंद करते है |

Type of e rikshaw – ई- रिक्शा कितने प्रकार के होते है?

E Rikshaw एक इलेक्ट्रिकल व्हीकल होने की वजह से पर्यावरण के अनुकूल  ( Environment Friendly ) है, इससे  प्रदुषण नहीं होता है|

यह Battery से चलता है और  Battery को बिजली से चार्ज किया जाता है| Battery से चलने की वजह से ईंधन ( Fuel ) की भी बचत होती है |

यह पेट्रोल और डीजल की अपेक्षा बहुत सस्ता रहता  है |

बाजार में ई- रिक्शा का बाजार  तेजी से  बढ़ ( Grow ) कर रहा है | ई- रिक्शा से कई बेरोजगार लोगो को रोजगार मिला है |

लोग ई- रिक्शा चलाने  के साथ इससे जुड़े और भी काम जैसे  E- Rikshaw Services  , Battery Charging Station आदि का काम भी कर रहे है और अच्छा पैसा कमा रहे है |

  ई- रिक्शा  निर्माता कम्पनिया कई तरह केई- रिक्शा  बना रहे है जैसे-

  • यात्री ई- रिक्शा
  • इलेक्ट्रॉनिक कार्गो रिक्शा
  • इलेक्ट्रिक लोडर रिक्शा
  • आदि |

आइये जानते है इन सब रिक्शा के बारे में विस्तार से

यात्री  ई- रिक्शा ( Yatri E Riksha ) 

Yatri E Riksha
Yatri E Riksha

ई- रिक्शा का डिज़ाइन इस पर लगने वाली कलरफुल शीट से सुन्दर लगता है ये कई रंगो में हो सकते है | राइडिंग के लिए इसमें 3 टायर लगे हुए हैं।

ई- रिक्शा में यात्रियों को बैठने के लिए आरामदायक गद्देदार  सीटे लगाई जाती  है जिन पर 4 लोग आराम से आमने सामने बैठ सकते है |

यात्री ई- रिक्शा का ग्रॉस व्हीकल वेट 700 किलोग्राम  के लगभग होता है |

इस  रिक्शा में पावरफुल फ्रंट और रियर सस्पेंशन के साथ अच्छी क्वालिटी के ड्रम ब्रेक्स लगे हैं जो ड्राइवर और यात्रियों  को दुर्घटनाओं से बचाते हैं।

सीटों के दोनों तरफ मजबूत हैंडल लगे होते है जिन्हे पकड़कर आराम से रिक्शे में चढ़कर बैठ सकते है और सुविधाजनक होते है |

बैटरी  एवं मोटर ( Battery  & Motor )

इस रिक्शे में पावरफुल 2HP की BLDC Motor लगाई जाती है इस मोटर को  1505 Wat Battery  से ऊर्जा मिलती है |

इसकी Top Speed 25 किलोमीटर प्रति घंटा है| एक बार फुल चार्ज करने पर यह लगभग  90 किलोमीटर तक चल जाता हैं |

बेटरी को सीट बॉक्स  के नीचे इस तरह से सेट किया जाता है की  ये सुरक्षित रहे |

हैंडल को ट्रांसप्रेंट शीट से इस तरह से लगाया गया है की इसके ऊपर पानी न गिरे और ड्राइवर भी  धूल मिटटी और धुप  से  बचे एवं आराम से बैठ सके |

Yatri E Riksha Price – यात्री ई- रिक्शा की On Road कीमत

यात्री रिक्शा की On Road Price करीब 1.25 लाख रुपए है|

अलग अलग शहरो में कीमत में अंतर हो सकता है |

इलेक्ट्रॉनिक कार्गो रिक्शा ( Electric Cargo E Rickshaw ) 

Electric Cargo E Rickshaw
Electric Cargo E Rickshaw

यह रिक्शा  भारी भार ले जाने के लिए उपयुक्क्त है | भार उठाने के हिसाब से  ही  इलेक्ट्रिक कार्गो रिक्शा डिजाइन किया गया है।

इलेक्ट्रिक कार्गो रिक्शा विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए खुले और बंद दोनों डिज़ाइनों में उपलब्ध है।

राइडिंग के लिए इसमें 3 टायर लगे हुए हैं एवं इसकी Loading Capacity Up  to 500 kg होती है |

इसमें 1000 W की मोटर लगाई  गई है जिसको चलने के लिए 4 बैटरी की जरुरत होती है |

इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा कई विशेषताओं के साथ आते हैं जो सामान या उत्पादों को लोड करना और उतारना आसान बनाते हैं।

एक बार चार्ज करने पर या  60-80 किलोमीटर  चल जाता हैं |

इलेक्ट्रिक कार्गो रिक्शे में  उच्च दक्षता वाली बैटरियां लगाई जाती है|

उच्च दक्षता के कारण ये लंबी दूरी तक भार ले जाने के लिए भी उपयुक्त हैं।

इनमें उच्च भार वहन करने की क्षमता होती है|

ये कई प्रकार का  भरी सामान  परिवहन के लिए भी उपयोग करने के लिए उपयुक्त बनाती है।

इलेक्ट्रॉनिक कार्गो रिक्शा की कीमत – Electric Cargo E Rickshaw Price

इस  रिक्शा की On Road Price करीब 1.18 लाख रुपए है|

अलग अलग शहरो में कीमत में अंतर हो सकता है |

इलेक्ट्रिक लोडर रिक्शा  ( Electric Loader E Rickshaw )

Electric Loader E Rickshaw
Electric Loader E Rickshaw

इस रिक्शे को भी  इलेक्ट्रिक कार्गो रिक्शे के जैसा ही बनाया गया है|यह रिक्शा  बैटरी के दवारा संचालित होता है। 

ये कई रंगो में आते है जैसे- चांदी जैसा सफेद, बोर्डो, एक्वा हरा, नीला, हल्का पीला आदि |

इसमें 48 V 1000 W/60 V 1000 W की मोटर लगाई जाती है |

इसका उपयोग भी सामान लाने ले जाने लिए किया जाता है |

 ई कार्गो लोडर  की क्षमता  500 किलोग्राम के लगभग होती  है |

इस रिक्शे में एक बंद बॉडी ( Container )  लगाई गई जिसमे कोई भी सामान आसानी से ले जा सकते है |

कुछ Rickshaw Manufacturers इसको जंग रहित भी बनाते है |

इसमें सामान के गिरन, भीगने या चोरी होने की आशंका कम होती है |

इलेक्ट्रिक लोडर रिक्शा की कीमत – Electric Loader E Rickshaw  Price

इस  रिक्शा की On Road Price करीब 1.40 लाख रुपए है|

अलग अलग शहरो में कीमत में अंतर हो सकता है |

E Rikshaw में कोनसी Battery सही रहती हैं?

यात्री और कार्गो दोनों इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा में  लिथियम-आयन बैटरी का उपयोग  किया जाता है |

  • लिथियम बैटरी
  • लेड- एसिड बैटरी

लिथियम बैटरी का ऊर्जा घनत्व लेड एसिड बैटरी  के मुकाबले अधिक रहता है और ये चलती भी अच्छी है |

अन्य बैटरी से तुलना करे तो ये  बैटरी महँगी रहती है|

जिन इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा में लिथियम बैटरी लगाई जाती है वो रिक्शे अन्य के मुकाबले महंगे होते हैं |

भारत के 10 प्रमुख Electronic Rickshaw Manufacturers 
  1. Yatri
  2. Piaggio
  3. Saarthi Shavak
  4. Mayuri
  5. Singham
  6. Thukral Electric
  7. Mahindra Electric
  8. Terra Motors
  9. Kuku Auto
  10. JSA Auto

यह भी पढ़े – स्माल बिजनेस आइडिया हिंदी में 

Leave a Comment