Ghee Khane Ke Fayde – क्या घी खाना सेहत के लिए सही है?

Spread the love

Ghee Khane Ke Fayde: भारत एक कृषि प्राधन देश है यंहा किसान को अन्न का देवता भी कहते है, किसान खेती के साथ साथ पशुपालन भी करते है | ग्रामीण लोग घर में दूध, घी आदि की जरुरत को पूरा करने के लिए पशु पालन करते है |

मुख्यता: गाय, भैंस, बकरी आदि  पशुओ को दूध क लिए पाला  जाता हैं| दूध से अनेक खाद्य प्रदार्थ बनाये जाते हैं जैसे – घी, छाछ, दही, पनीर क्रीम, मिठाईया आदि| |पशुपालक घर में उपयोग के अलावा इन्हे बेचते भी है |

दूध से  घी बनाया जाता है जो बहुत ही लाभदायक होता है | घी को अंग्रेजी भाषा में क्लेरिफाइड बटर (Clarified Butter ) या  ब्राउन बटर ( Brown Butter ) भी कहा  जाता हैं |

आइये जानते है की घी खाने के क्या फायदे होते है और घी कैसे बनाते है –

Ghee Kaise Banate Hain | घी कैसे बनाते है?

गाय, भैंस आदि  पालतू पशुवो के दूध से देशी घी बनाया जाता है| गाय और भैंस के दूध का भारत पुरे विश्व में सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोग करने वाला देश हैं |

दूध का पहले दही  जमाया जाता है इसके पश्चात दही से घी निकला जाता  है |

निम्नलिखित तरीके से आप घर पर ही दूध से  घी बना सकते  है –

  1. कच्चे दूध को  धीमी आंच पर बहुत अच्छी तरह से  गर्म  कर लो और कम से कम 4-5 बार उफान आ जाये तो इसे फिर चूल्हे  से उतार कर ठंडा होने के लिए रख दो
  2. जब दूध  हल्का गुनगुना रह जाये तो इसमें  दूध की मात्रा के अनुसार  जामन ( थोड़ा दही या छाछ ) डाल कर  इसे किसी सूती कपडे से ढककर रख  दीजिये | 
  3. दही को जमने में करीब 6 से 7 घंटे घंटे लगते है | जब दही जम जाये तो इसके बाद इसे Fridge में रख सकते है |
  4. Fridge में रखने से दही गाड़ा और अच्छा जम जायेगा |
  5. अब इस दही में थोड़ा पानी डालकर  बिलोने मशीन की  सहायता  से  इसे बिलोते है जब इसे बिलोयेंगे तो बिलोना घी ऊपर आता जायेगा इसे किसी बर्तन में अलग निकाल लेंगे |
  6. अब इसे बिलोने घी को चूल्हे पर गर्म कर लेंगे और छलनी की सहायता से छान लेंगे और  रख देंगे | सर्दियों में घी जम जाता है लेकिन गर्मी में यह तरल अवस्था में रहता है आप इसे उपयोग में ले सकते हैं |

Dudh ki malai se ghee kaise nikale- दूध की मलाई से घी कैसे निकाले

हम रोजाना अपने घरो में दूध काम लेते है और इसे गर्म करके उपयोग में लेते है | हम जब भी दूध को गर्म करते है इस पर एक मलाई की परत आ जाती है आप इस मलाई को एक बाउल में निकाल ले और जब ये ठंडी हो जाये तो इसे फ्रिज में रख दीजिये |

इस मलाई को आप चूल्हे पर गर्म करके छान लो आपका मलाई वाला घी तैयार है | आप इसे उपयोग में ले सकते हैं |

Ghee Khane Ke Fayde – घी खाने के क्या फायदे होते हैं?

Ghee Khane Ke Fayde
Ghee Khane Ke Fayde

घी हमारे लिए बहुत लाभदायक है आइये जानते है घी खाने के क्या क्या फायदे होते है-

Ghee Khane Ke Fayde – घी खाने के फायदे ( Health Benefit of Ghee )

  1. घी खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है यह Digestive Cells के लिए लाभदायक है |
  2. त्वचा पर भी लगा सकते है, रात को सोते समय चेहरे पर घी से मसाज करे और सुबह धो ले , इससे चेहरे पर होने वाले दाग धब्बो से निजात मिलेगा |
  3. बालो के लिए  बहुत अच्छा है बालो को सफ़ेद होने से रोकता है |
  4. घी को हवन पूजा में भी काम लेते है |
  5. भारत में घी का उपयोग बहुत अधिक किया जाता है रोटी, सब्जी  मिठाईया आदि  सभी खाद्य प्रदार्थो में घी का उपयोग किया जाता है |
  6. घी में पाए जाने वाले  विटामिन, आंखों, त्वचा और  इम्युन सिस्टम को मजबूत   को बनाए रखने में मदद करते है |
  7. घी में निम्नलिखित विटामिन पपाये जाते है –
      •  विटामिन ए
      • विटामिन डी
      • विटामिन ई

Cow Ghee Khane Ke Fayde – गाय का घी खाने के फायदे  ( Cow Ghee Benefits )

गाय के घी को आयर्वेद में सर्वोतम घी मन गया है गाय का घी खाना निम्नलिखित  बीमारियों में बहुत गुणकारी है –

  • चर्म रोग
  • कैंसर
  • लकवा
  • बाल का  झड़ना
  • कफ
  • एसिडिटी
  • अनिंद्रा
  • कब्ज
  • माइग्रेन
  • श्वसन रोग
  • कान के पर्दे के लिए
  • शारीरिक मजबूती
  • हिचकी

Leave a Comment