Gond Ke Laddu Kaise Banate Hain – गोंद के लड्डू बनाने की विधि

Spread the love

Gond Ke Laddu- भारत के वभिन्न राज्य में अलग अलग भाषाओ के साथ साथ वंहा का खानपान भी बदल जाता है| भारतीय लोग खाने पीने के बहुत ही  शौकीन होते हैं, वे स्वाद के साथ साथ उसकी गुणवत्ता का खास ध्यान रखते है |

प्रत्येक राज्य की अलग अलग प्रकार की  मिठाईया वंहा की विशेषता होती हैं | इस लेख में हम गोंद के लड्डू ( Wheat flour laddu with jaggery ) खाने के क्या क्या फायदे होते है और गोंद के लड्डू कैसे बनाये जाते हैं | 

Gond Ke Laddu Ke Fayde – गोंद के लड्डू के क्या फायदे होते है?

भारत में विभिन्न प्रकार  के लड्डू बनाये जाते है जैसे बूंदी के लड्डू, मेथी के लाडू, कानपुरी लड्डू, मोतीचूर के लड्डू, तिल के लड्डू, चूरमा के लड्डू, आदि | 

इन सब लड्डूओ में कुछ ऐसे लड्डू भी होते है जो एक विशेष मौसम में बनाये जाते है इन्ही में से एक है गोंद के लड्डू | ये एक भारतीय व्यंजन  है और मुख्यतः राजस्थान में बनाये जाते है |

गोंद के लड्डूओ के निम्नलिखित फायदे होते है जिनकी वजह से ये खाये जाते है –

  • ये  लड्डू मुख्यतौर से सर्दी  के मौसम में खाये जाते है | इनकी तासीर गर्म प्रवृति की होती है अतः इन्हे सर्दियों में खाना शरीर के लिए बहुत लाभदायक है |
  • लड्डूओ में सूखे मेवे ( Dry Fruits ) जैसे बादाम, काजू, किशमिस आदि डालते है जो प्रोटीन के बहुत अच्छे स्रोत हैं |
  • गोंद के लड्डू खाने से हमारा शरीर मजबूत बनता है और हर तरह की शारीरिक कमोजरी दूर होती  है |
  • इसे पुरष, महलिये और बच्चे भी खा सकते है |

आइए बनाते हैं गोंद, आटे, गुड़ , घी और ड्राई फ्रूट्स से बनी ये लजीजदार स्वीट डिश जिसे खाने के बाद हर कोई खुश हो जाता है।

लड्डू बनाने के लिए सामग्री ( Ingredients )

लड्डू बनाने के लिए आपको निम्नलिखित खाद्य सामग्री चाहिए –

सामग्री ( Ingredients ) मात्रा ( Quantity )
गोंद कतीरा   250 ग्राम
आटा 1 किलो
देशी घी 750 ग्राम
काजू बादाम 250 ग्राम
काली मिर्च 50 ग्राम
नारियल पाउडर 150 ग्राम
गुड़ 500 ग्राम

Gond Ke Laddu Kaise Bante Hain – गोंद के लड्डू  बनाने की वि​धि ( Recipe For Gond Ke Laddu ) 

लड्डू बनाना बहुत ही आसान है  आप इन्हे अपनी रसोई में आसानी से बना सकते है | इन्हे  बनाने के लिए आपको सिर्फ एक कढ़ाई , झर / छ्लनी, पलटा, 4 खाली थाली या बड़े कटोरे चाइये|

एक कड़ाही में  लगभग  400 ग्राम घी डालकर घी को हलकी आंच पर गर्म करते हैं| अब इसमें हम 250 ग्राम काजू बादाम डालकर इनको घी में फ्राई में कर लेते है इस बात का  ध्यान रहे की  इन्हे हलकी आंच पर फ्राई करना है ज्यादा  डीप फ़्राय नहीं करना | इसके बाद इन्हे छलनी की सहता से बहार निकाल ले |

Gond Ke Laddu Kaise Banate Hain
Frying dry Fruits

निकालने के बाद सूखे मेवे को ( Dry Fruits ) को इमाम दस्ते में कूट ले, और ज्यादा  बारीक़ पाउडर भी  नहीं करना है  बस 4 टुकड़ी हो जाये इतना ही कूटना है |

अब इसी कढ़ाई में लगभग 250 ग्राम खाने का गोंद डालकर कम आंच पर  Fry करते है आंच कम ही रखनी है नहीं तो ये जल सकता है और हलके भूरे होने पर इन्हे भी किसी बर्तन में छलनी की सहायता से बहार निकल ले  |

Gond Ke Laddu Kaise Banate Hain
Frying Gond

 इस गोंद को इमाम दस्ते में अच्छी तरह से बारीक़ कूट ले |

अब जो घी कढ़ाई में बचा है  इसी में बाकी बचे हुवे घी को डालकर घी गरम होने पर इसमें 1 किलो गेंहू का आटा डालकर हिलाते रहना है और जब ये अच्छे से पाक  जाये तो इसे उतार लेना है |

अब एक अन्य कढ़ाई में गुड़ को गर्म अच्छे से गरम करना है जिससे ये बहुत मुलायम हो जाये  और इसको उतार ले

Wheat flour Frying in ghee
Wheat flour Frying in ghee

अब इस गरम गुड़ में सिका हुवा आटा, गोंद और सभी ड्रायफ्रुइट्स, नारियल पाउडर आदि  को पालते की सहयता से अच्छे से मिला ले और 50 ग्राम काली मिर्च कूटकर डाल दे और इस मिश्रण से  लड्डू  तैयार कर ले |

Gond Ke Laddu
Gond Ke Laddu

निम्नलिखित बातो का जरूर ध्यान रखे-

  • गर्म मिश्रण से ही लड्डू सही बनेंगे अगर ये ठंडा हो गया तो लड्डू बनने में मुश्किल होगी और ये बिखर जायेगा |
  • लड्डूओ को Airtight Container में रखे |
  • लड्डू बनाने में गुड़ की जगह बुरा चीनी / पीसी हुई चीनी का उपयोग कर सकते हैं  गुड़ अधिक लाभकारी होता है |
  • सफ़ेद मूसली भी पीसकर दाल सकते ये योन शक्तिवर्धक होती है |
  • स्वाद अनुसार इलाइची दाना भी डाल सकते हैं |

यह भी देखे – Visit Famous Gilly’s Resto Bar Bengaluru

Leave a Comment