Jaggery Benefits For Health – गुड़ खाने के फायदे

Spread the love

Jaggery Benefits: गन्ने  के रस से  गुड़  बनाया  जाता है | प्राकर्तिक तोर पर  स्वाद में यह  बहुत ही मीठा होता है और यह एशिया और अमेरिका के देशो में उपयोग में लाया जाता है | भारत में गुड़ का उपयोग खाने में और  मिठाइयों  के बनाने में उपयोग में लाया जाता है |

गुड़ को English भाषा में Jaggery कहते है |

Jaggery in hindi – गुड़

आइये जानते है है गुड़ के बारे में विस्तार से –

How is Jaggery Made? – गुड़ कैसे बनता हैं?

गन्ने के रस से चीनी और  गुड़ बनाया जाता हैं | यह एक बहुत ही आसान प्रक्रिया है और इसे घर पर भी बना सकते हैं |

मशीन की सहाय से गन्ने  का रस निकला जाता है उसके बाद  रस को  छनित्र की सहायता से  छानकर  साफ़ कर लिया जाता है इसके पश्चात इसे एक बड़ी कड़ाही में    उच्च तापमान पर  गर्म करके  उबला जाता है | अब ये गुड़ गाड़ा और तरल अवस्था में होता है |

इसे सांचो में डाला जाता है और ठंडा होने तक रख दिया जाता है अब ये सांचो के आकर के अनुसार जमकर तैयार हो जाता है इसे  हम इसको उपयोग में ले सकते है |

गन्ने की गुणवत्ता के अनुसार इसका रंग भूरा और पीला रंग होता है |

Nutritional Value of Jaggery? – गुड़ का पोषण मूल्य?

चीनी की तुलना में गुड़ अत्यधिक पौष्टिक होता है |

100 ग्राम गुड़ में होने वाले  नुट्रिशन वैल्यू और विटामिन निम्न प्रकार है –

Nutritional value in a 100gm block of jaggery
कैलोरीज़ 383
फेट 0.1 ग्राम
प्रोटीन 0.4 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट 98.04 ग्राम
आयरन 5.4 मिलीग्राम
पोटैशियम 140 मिलीग्राम
मैग्नीशियम 160 मिलीग्राम
सेलेनियम 1.4 माइक्रोग्राम
कैल्शियम  80.0 मिलीग्राम
फॉस्फोरस  40.0 मिलीग्राम
सोडियम  30.0 मिलीग्राम
पैंटोथेनिक  एसिड विटामिन  1.0 मिलीग्राम
विटामिन  B6 0.4 मिलीग्राम
नियासिन 2.0 मिलीग्राम

Jaggery benefits for health – स्वस्थ्य के लिए गुड़ से होने वाले लाभ

गुड़ बहुत ही पौष्टिक  और  पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य प्रदार्थ है|  गुड़ को नियमित रूप से एक निश्चित मात्रा में सेवन कर सकते है | यह चीनी का  एक विकल्प है |

गुड़ से   होने वाले स्वस्थ लाभ  निम्न प्रकार है –

  • प्राकर्तिक गुड़ खनिजों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर,  होता है|
  • गुड़  हमारे शरीर में  रक्त को शुद्ध ( Blood Purifying ) करने में मदद करता है|
  • गुड़ की तासीर गर्म होती है इसलिए अधिकक्तर सर्दियों में गुड़ खाया जाता है |
  • खांसी और स्वास से सम्बंधित बीमारियों में गुड़ बहुत  लाभदायक होता है |
  •  पाचन में सहायता करता है और पाचन  एंजाइमों को सक्रिय करता है पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और कब्ज में भी लाभकारी है |
  • यह शरीर को डिटॉक्सिफाइड करता है और विषाक्त प्रदार्थो को बाहर निकलता है जिससे लिवर को  स्वस्थ लाभ मिलता है |
  • गुड़ में  सेलेनियम और जिंक जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते है  ये  हमारे शरीर में मौजूद  कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाली क्षति को रोकते है और   संक्रमण के प्रति हमारे  शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक है |
  • गुड़ में पोटेशियम और सोडियम  भरपूर मात्रा में होता है, यह  शरीर के एसिड स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं और  रक्तचाप को नियंत्रण में रखने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़े- इलायची खाने के चमत्कारिक लाभ 

Leave a Comment