Mosquito Killer घर पर बनाये | घर से मच्छरों को भगाये और पैसे भी बचाये

Spread the love

Mosquito Killer का उपयोग मच्छरों को मारने या भगाने के लिए किया जाता है जैसे ही बरसात का मौसम शुरू होता है चारो तरफ मच्छर ही मच्छर पैदा हो जाते है और मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू जैसी जानलेवा  बीमारिया फैलाते है |

शहरी इलाको में नालियों में गन्दा पानी जमा होने के कारण ये ज्यादा पैदा होते है| मच्छर गंदे पानी में ही पैदा होते है साफ़ पानी या बहते हुवे पानी में मच्छर पैदा नहीं होते है |

दोस्तों आइये जानते है मच्छरों से बचने के क्या उपाय है और  कैसे घर पर ही  Mosquito killer बना सकते है और मच्छरों को भगा सकते है- |

Mosquito Killer
Mosquito Killer

Mosquito Killer Homemade | मच्छरों से बचने के का घरेलु नुस्खा

मच्छर के काटने से मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारिया होती है इसलिए मच्छरों से बचकर रहना बहुत जरुरी है | मच्छरों को भागने के लिए आपको बाजार में कई तरह के Mosquito Killer मिल जायेंगे जैसे-

    • Mosquito Bat- यह एक बेट की आकर्ति का होता है और बैटरी से चलता है इसके संपर्क में आते ही मच्छर मर जाते है| Mosquito Bat Battery Chargeable होती है | Mosquito Bat Price की बात करे तो यह करीब 150-200 रुपए में आपको मिल जायेगा |
    • Racket / Mosquito Racketयह एक रैकेट के जैसा होता है जो चार्जिंग बैटरी से चलता है इसके नेट में करंट होता है आप जैसे भी इसे किसी मच्छर के नजदीक ले जायेंगे ये मच्छर को अपनी और खेच लेगा और इस करेंट से मच्छर  मर जायेगा |

      • Spray यह एक कीटनाशक  Mosquito  Spray होता  है इसकी गंध से मच्छर मर जाते है |

      • Mosquito Repellent Machineयह एक लिक्विड कीटनाशक होता है जो एक  प्लास्टिक शीशी  में भरा होता है इस शीशी को Repellent मशीन में लगाते  है मशीन के ताप के संपर्क होने से कीटनाशक लिक्विड धुवा बनकर उड़ता है और इस गंध से मच्छर दूर भागते है |

    • Net – इसे मछरदानी ( Mosquito Net )  भी कहते है यह उन लोगो के लिए बहुत जरुरी होती है जो खुले में सोते है | हमारे फौजी भाइयो के पास ये जरूर मिलेगी | इसे एक टेंट की तरह बनाकर लगाते है और इसके अंदर सोते है |  आप इसे अपने कमरे में लगा सकते है | ये कई तरह की होती है जैसे – बेड के लिए – Mosquito Net For Bed, खिड़की के लिए – Mosquito Net For Windows दरवाजे के लिए –   Mosquito Net Door आदि |

  • मच्छर अगरबत्ती ( Mosquito Agarbatti ) – यह एक अगरबत्ती है जिसके जलने से धुवा होता है और इस  धुवां से मच्छर आपके कमरे से बहार भागते है |
  • Fogging Machine- इस मशीन की सहायता से लिक्विड कीटनाशक को धुवा में तब्दील किया जाता है और प्रेशर से छिड़काव किया जाता है  इस धुवा से मच्छर मर जाते है |  Mosquito Fogging Machine का  उपयोग शहरो या गांवो में सरकार दवारा किया जाता है |

दोस्तों, Mosquito Killer की धुवा से मच्छर दूर भागते है ये Mosquito Killer Refill Machine आपको आपके नजदीक के कसी भी General Store पर बहुत आसानी से मिल जायेंगे  यह एक कीटनाशक केमिकल होता है जिसकी धुवा से मच्छर बाहर भागते है

इसका धुवा इंसानो  के लिए  हानिकारक हो सकता  है |   यह बहुत महंगा  भी होता है अगर हम इस रिफिल को लगातार ( दिन रात ) ही चलाये रहते है तो यह मात्र कुछ दिन में ही खाली हो जाती है|

जबकि कम्पनिया 30 दिन तक का दावा  करती है  इसलिए  यह बहुत महँगी पड़ती है |

केमिकल्स के दुष्प्रभाव से बचने के लिए यंहा  कुछ घरेलु और नेचुरल उपाय बता रहे जिनकी सहायता से आप अपने घर से मच्छरों को भगा सकते है और यह बहुत सस्ता भी होगा और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी नहीं होगा |

नीम की पत्तियों का धुवा

नीम बहुत ही गुणकारी और लाभदायक  पेड है  आपको आपके आस पास या किसी भी पार्क में आसानी से मिल जायेगा |

एक लोहे का घमला लीजिये और उसमे कुछ सुखी लकडिया दाल दीजिये अब इनके ऊपर नीम की पत्तिया डालकर जला दीजिये और ऊपर से कुछ गीली नीम की पत्तिया  भी डाल दीजिये  |

जब जलती आग भुज जाये तो सिर्फ धुवा ही रहे तो

इसको अपने कमरे रखकर कमरा कुछ देर के लिए बंद कर दो |

थोड़ी देर बाद कमरे में धुवा ही धुवा भर जायेगा और

जैसे ही आप कमरा खोलेंगे मच्छर बाहर भागेंगे और मर भी जायेंगे |

दोस्तों इसमें आग लगने का ध्यान रखे और बच्चो की पहुंच से भी दूर रखे यह धुवां आँखों  में जलन भी पैदा कर सकता है |

अगर आपके पास कोई  Mosquito Repellent Machine की खाली Refill है तो यह आपके काम आ सकती है| 

इसके लिए  ताजे नीम की पत्तिया को तोड़कर मिक्सर में पीस ले और इस लिक्विड में एक टुकड़ा पूजा में काम में आने वाला कपूर भी दाल दे अब इस लिक्विड को खाली रेफिले में डालकर Electronic Mosquito Killer में लगा दे और काम में ले |

दोस्तों कपूर और नीम की पत्तियों  के धुवा से मच्छर भागते है |

लोहबान ( लोभान / लोबान  )  के  तेल |Loban ( Gum Benzoin ) से Mosquito Killer बनाये |

यह पिले रंग का एक ठोस पर्दार्थ होता है जिसको पूजा में काम में लिया जाता है यह  एक सुंगधित  गोंद  होता है और  बहुत ही सस्ता होता है ( मात्र 10 -15 रुपए ) और आपके नजदीक की किसी भी पूजन सामग्री की दुकान पर आसानी से मिल जायेगा |

लोबान का उपयोग ( Lohban )  कई प्रकार की ओषधिया बनाने में भी  किया जाता है |

ऐसा मानते है घर में लोबान धुप  को  गोबर के कंडे पर डालकर जलाया जाय तो घर में गृहकलेश नहीं होते और घर में शांति रहती है |

विधि

लोबान एक ठोस पर्दार्थ होता है इसको  तेलिये बनाने के लिए किसी कटोरी में 2 से 3 छोटे चम्मच सरसो का तेल गर्म करना है फिर गर्म तेल में  लोबान के टुकड़े डालने होंगे और थोड़ा हिलाना है लोहबान बहुत आसानी से इस तेल में घुल जायेगा |

यंहा ध्यान रखना है की लोबान आग भी पकड़ता है इसलिए आपको ध्यान रखना है की गैस बंद कर दे और उसके बाद गर्म तेल में लोबान के टुकड़े डाले और इस तरह लोबान का तेल बन जायेगा |

अब एक प्याज ले और उसे छील ले

प्याज पर किसी कपडे या रुई की सहायता से लोबान का तेल लगा ले |

अब इस प्याज को किसी धागे की सहायता से अपने कमरे में कंही भी लटका दे |

प्याज और लोबान की गंध से मच्छर आपके कमरे से दूर भाग जायेंगे आप इस प्याज को तीन  से चार दिन तक काम में ले सकते है और जैसे ही इसकी गंध कम हो वापस प्याज पर लोबान का तेल लगा ले या नया प्याज काम में ले  |

तारपीन के तेल से  मच्छरों को भगाये –

आपके घर में पुरानी या उपयोग की हुई Mosquito Repellent मशीन  की रेफिले में तारपीन का तेल डाल कर इसमें एक  टुकड़ा कपूर का डाल दे और मशीन में लगा दे इसकी गंध से  मच्छर मर जायेंगे |

तेज पत्ते और कपूर से Mosquito Killer  बनाये और मच्छरों को भगाये –

तेज पत्ते और कपूर को किसी जलते हुवे गोबर के कंडे के ऊपर  डालकर जलाये इसके धुवा से मच्छर तुरंत भाग जायेंगे |

तो दोस्तों इस तरह के घेरलू नुस्खों से आप मच्छरों को भगा सकते है और पैसा भी  बचा सकते है |

अगर ये जानकारी आपको पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे |

यह भी पढ़े-

Best Baby Diapers | घर पर Baby Diapers/Nappy बनाने का बहुत आसान तरीका

Georgette Saree | मात्र 188 रुपए Georgette साड़ी With Blouse रक्षाबंधन ऑफर

OPPO A15s Mobile Phone Unboxing , Review- 4GB RAM, 64GB Storage

 

Leave a Comment